एसओ ने व्यापारियों के साथ बैठक कर दिया निर्देश।
सहजनवा। गोरखपुर
आगामी त्योहार को लेकर बुधवार को एसओ विशाल उपाध्याय ने घघसरा चौकी पर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की। इस दौरान दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए के निर्देश दिए।साथ संदिग्ध को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिए।
बैठक में एसओ ने कहा कि त्यौहार पर बाजार में काफी भीड़ रहेगी। ऐसे में सबको सतर्क रहना होगा। सभी स्वर्ण व्यवसाई बन्धुओं आप लोग अपने दुकान और सड़क के अगल बगल सीसी कैमरा अवश्य लगाएं जिससे भविष्य में होने वाले कभी भी किसी प्रकार का बारदात होने पर अपराधियों से निपटा जा सके। सभी व्यापारी त्योहार पर चौकसी रखते हुए निर्भीक होकर अपनी दुकानदारी करें, कोई भी घटना यदि घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस आपके साथ हर सुख दुख में हमेशा तैयार रहेगी।बैठक में चौकी इंचार्ज वीबी सिंह,सभासद सुरेन्द्र वर्मा,एसआई राकेश यादव,पारस कुमार,जितेंद्र, पवन कुमार,रमाशंकर, श्रीराम समेत अन्य मौजूद रहे।















