एसपी ट्रैफिक ने पैदल गश्त के दौरान 787 वाहनों का एमबी एक्ट में किया गया चालान।

एसपी ट्रैफिक ने पैदल गश्त के दौरान 787 वाहनों का एमबी एक्ट में किया गया चालान।

नो पार्किंग में खड़ी 159 वाहनो का हुआ चालान

पार्किंग में वाहन खड़ी करके बेफिक्र होकर करें खरीदारी-संजय कुमार (एसपी ट्रैफिक)

 

 गोरखपुर। SSP डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार व शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय व अन्य यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में छात्रसंघ चौराहा से कैण्ट चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर बेतियाहाता तक पैदल गस्त किया गया व नो पार्किंग में खड़े 159 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एवं क्रेन द्वारा 04 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड में लाकर चालान की कार्यवाही की गयी व लाउडहेलर के माध्यम से बताया गया कि अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करें। साथ ही शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 787 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 64500/- जुर्माना वसूला गया।

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आगामी पर्व दीपावली और धनतेरस पर बाजार में भीड़ हो रही है नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है । आम जनमानस से अपील है कि निर्धारित स्थान या पार्किंग स्थल पर ही वाहन को खड़ा करें। इससे आपके वाहन भी सुरक्षित रहेंगे और आप बेफिक्र होकर खरीदारी भी कर सकते हैं। इधर-उधर गाड़ियां खड़ी करने पर यातायात पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Previous articleयुवा शक्ति से बनेगा स्वस्थ समाज: डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा।
Next articleआगामी त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए एडीजी जोन व डीआईजी रेंज में कुशीनगर क्षेत्र में किया पैदल गस्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here