दीपावली व धनतेरस को लेकर गोरखनाथ पुलिस ने सड़क पर उतरकर कराया सुरक्षा का एहसास, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई-सीओ गोरखनाथ।

दीपावली व धनतेरस को लेकर गोरखनाथ पुलिस ने सड़क पर उतरकर कराया सुरक्षा का एहसास,

सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई-सीओ गोरखनाथ

 

गोरखपुर । एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने दीपावली व धनतेरस पर्व के दृष्टिगत रखते हुए गोरखनाथ क्षेत्र में पैदल गश्त करके आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने शराब की दुकानों की चेकिंग करने के साथ ही सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों को सख्त हिदायत दी गई की सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों से बात करके सुरक्षा संबंधित जानकारी भी ली गई दुकानदारों से अपील किया गया कि वह अपने प्रतिष्ठान के सामने सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाए जिससे असामाजिक तत्व को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, त्यौहार का सीजन चल रहा है ऐसे में भीड़भाड़ इलाकों में चोर उचक्के घटना को अनजान देने की फिराक में रहते हैं लेकिन एसएसपी के निर्देश पर गोरखपुर जिले की पुलिस पूरी तरीके से सतर्क और सजग है और लगातार पैदल ग्रस्त करके आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले के साथ पुलिस कड़ाई से पेश आएगी ऐसे लोगों की जगह सिर्फ सलाखों के पीछे है जो कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेंगे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं अगर कहीं भी संदिग्ध वस्तु व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दे। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती के साथ पेश आएगी।

Previous articleयूपी की बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को मिलेगी सैलरी, दीपावली के चलते योगी सरकार ने लिया फैसला।
Next articleदीपावली और धनतेरस पर्व को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एम्स थाना प्रभारी में की बैठक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here