राजस्व परिषद अध्यक्ष के निरीक्षण से पूर्व एडीएम सिटी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण।

राजस्व परिषद अध्यक्ष के निरीक्षण से पूर्व एडीएम सिटी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण।

गोरखपुर। राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार के बृहस्पतिवार को निरीक्षण से पहले एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट पर्यटन भवन संयुक्त दफ्तर सहित अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया जिससे राजस्व परिषद अध्यक्ष के मुवायना से पहले मिले कर्मियों को दुरुस्त किया जा सके एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में सीआरए, शिकायत अनुभाग, नजारत, एलबीसी सहित अन्य पटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के सयुक्त कार्यालय में एडीएम सिटी ने पटल प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने पटल के समस्त दस्तावेजों को दुरुस्त रखें जिससे माननीय अध्यक्ष जी द्वारा मांगे गए रजिस्टरों को तत्काल उनके समक्ष प्रस्तुत किया जा सके किसी भी पटल पर किसी प्रकार की कमियां नहीं मिलनी चाहिए जो भी कमियां हैं आज उसको दुरुस्त कर लिया जाए सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहनी चाहिए सभी कर्मचारी अपने-अपने पटल पर 9 बजे उपस्थित रहेंगे राजस्व परिषद अध्यक्ष के आने की सूचना एक हफ्ते पहले सभी विभागों को दी जा चुकी थी एक हफ्ते से सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने पटल के फाइलों को दुरुस्त करने का क्रम चल रहा था अध्यक्ष के आने से पूर्व एडीएम सिटी ने निरीक्षण कर संतुष्टि व्यक्त किया जिन पटलों पर कुछ कमियां दिखाई दी उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

Previous articleसिपाही डॉक्टर प्रकरण: आरोपी बने सिपाही पंकज की जमानत मंजूर।
Next articleकानून की आंख से हटी पट्टी तलवार की जगह आया संविधान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here