सड़क किनारे गुमटी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत।

सड़क किनारे गुमटी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत।

– धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया-परसा मार्ग पर हुई घटना

संतकबीरनगर । जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के परसा गांव के निकट मंगलवार की देरशाम अनियंत्रित बाइक गुमटी से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक रोसया बाजार से परसा गांव स्थित घर लौट रहे थे। मौत की घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी 18 वर्षीय अमित पुत्र अशोक कुमार निषाद व 17 वर्षीय अतुल पुत्र हरिश्चंद्र निषाद रोसया बाजार जरूरी कार्यवश गए हुए थे। दोनों बाइक से वापस घर परसा गांव लौट रहे थे। बाइक अतुल चला रहा था। दोनों परसा गांव के निकट पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी में घुस गई। बाइक की ठोकर से गुमटी सड़क किनारे पलट गई। बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। दोनों युवकों को सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवको की मौत से कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर दोनों मृत युवकों के स्वजन सीएचसी हैंसर पहुंच गए। अस्पताल में स्वजनों का करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया है। अस्पताल में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Previous articleराजस्व परिषद अध्यक्ष के आगमन से पहले अधिकारियों ने साफ सफाई लंबित कार्यों का किया समीक्षा।
Next articleमूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान मनबढ़ों ने दो सगे भाई समेत पांच को पीटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here