बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील।

बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील।

सहजनवां। गोरखपुर 

 सहजनवा तहसील क्षेत्र के घाघसरा नगर पंचायत में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित नेशनल हॉस्पिटल पर बुधवार को छापेमारी कर सील कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीज को सीएचसी भेजा गया। 

सहजनवां तहसील के घघसरा नगर पंचायत के ठर्रापार स्थित नेशनल अस्पताल पर बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने पहुंच कर जांच किया। अस्पताल के बाहर बोर्ड पर आधा दर्जन डाक्टरों का नाम लिखा गया है मगर मौके पर कोई मौजूद नहीं मिला। मौके पर अस्पताल का कोई कागजात नहीं मिला। अस्पताल के संचालक भी अनुपस्थित पाए गए। बिना डाक्टर के एक मरीजों का इलाज चल रहा था। टीम ने तत्काल मरीजों को हास्पिटल से निकालकर एम्बुलेंस से सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा और अस्पताल को सील कर दिया। आगे की कारवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेज दिया है। टीम में अधीक्षक डा.सतीश सिंह, डा. प्रभाकर वर्धन राज, विनय पांडेय, लव कुमार, एसआई राकेश सिंह यादव, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

Previous articleसुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे डीआईजी व कमिश्नर।
Next articleआवादी के बिच बन रहा पटाका बड़ी दुर्घटना को दे रहा दावत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here