आवादी के बिच बन रहा पटाका बड़ी दुर्घटना को दे रहा दावत।

आवादी के बिच बन रहा पटाका बड़ी दुर्घटना को दे रहा दावत।

सहजनवा। गोरखपुर 

 दीपावली का पर्व करीब होने से सहजनवा क्षेत्र में पटाका जोरो पर बन रहा है। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए आवादी के बिच पटाके की फैक्ट्री या गोदाम प्रतिबंधित है। लेकिन सहजनवा एरिया मे खेलेआम आवादी से महज चंद कदम की दुरी पर पटाका बनाया जा रहा है। जिससे कभी भी किसी तरह की बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

सहजनवा मे दस है। लाइसेंसी दुकान सहजनवा क्षेत्र के सहजनवा और गीड़ा थाने मे कुल पटाके की दस लाइसेंसी दुकाने संचालित हो रही है।आवादी के बिच पटाके की कोई फैक्ट्री या गोदाम संचालित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन लाइसेंसी दुकानदारो को सख्त निर्देश भी दे रहे है। लेकिन उसके वावजूद भी सहजनवा तहसील क्षेत्र के बासपार मे आवादी से सटे जोरो पर पटाका बनाया जा रहा है। आवादी के बिच बन रहा पटाका पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

 मामला सज्ञान मे आया है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

 दीपक गुप्ता

एसडीएम सहजनवा

Previous articleबिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील।
Next articleआइजीआरएस में गोरखपुर नवे स्थान पर पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here