सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे डीआईजी व कमिश्नर।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे डीआईजी व कमिश्नर।

 

पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर । त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए डीआईजी आनंद कुलकर्णी कमिश्नर अनिल ढींगरा एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एसपी सिटी अभिनव त्यागी समेत जिले के तमाम अधिकारियों ने आज कोतवाली थाना क्षेत्र से पैदल गश्त करते हुए बक्शीपुर चौराहा तक फ्लैग मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । विजयदशमी के मौके पर निकलने वाले जुलूस के रूट को अधिकारियों ने जांच की और आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडाल आयोजको से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और उन्हें स्पष्ट किया गया कि आपकी सुरक्षा में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद राय उप निरीक्षक सुशील कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleविसर्जन वाली गाड़ियां कीचड़ में न फंसे इसके लिए रावीश की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए _नगर आयुक्त।
Next articleबिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here