साइकिल किसकी थी और ट्रैक पर कैसे पहुंची, यह जांचने में जुटी पुलिस टीम। -एएसपी ने खुद लोगों के घरों पर पहुंच जानकारी जुटाने की कोशिश की  -पुलिस टीम ने आस-पास के मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला -कहीं कोई साजिश तो नहीं, इस बिंदु पर भी चल रही जांच    

साइकिल किसकी थी और ट्रैक पर कैसे पहुंची, यह जांचने में जुटी पुलिस टीम।

-एएसपी ने खुद लोगों के घरों पर पहुंच जानकारी जुटाने की कोशिश की 

-पुलिस टीम ने आस-पास के मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

-कहीं कोई साजिश तो नहीं, इस बिंदु पर भी चल रही जांच    

—————–

संतकबीरनगर। 

खलीलाबाद शहर के पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास रेलवे ट्रैक पर रखी साइकिल के साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में फंसने की सूचना पर पुलिस, आरपीएफ एवं जीआरपी में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में इन विभागों के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और करीब नौ घंटे तक जांच पड़ताल की, लेकिन टीम के हाथ यह सुराग नहीं लगा कि आखिर साइकिल किसकी थी और ट्रैक पर क्यों रखी गई थी।

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में साइकिल फंसने की घटना की सूचना एसपी सत्यजीत गुप्ता को मिली, वैसे एसपी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ अजीत चौहान, कोतवाल सतीश सिंह भी मौके पर पहुंचे। गोरखपुर जीआरपी के सीओ विनोद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बस्ती महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, मनिकापुर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी श्यामराज, खलीलाबाद जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज यादव,आरपीएफ चौकी प्रभारी, एसओ बखिरा श्याम मोहन और एसओ दुधारा जय प्रकाश दूबे भी पहुंच गए। संयुक्त टीम ने घटना स्थल के आस-पास दोनों तरफ बने घरों पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। आस-पास घरों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगला, लेकिन प्रकरण से जुड़े तथ्य की जानकारी हासिल नहीं हुई। टीम इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि साइकिल किसकी थी और ट्रैक पर कैसे पहुंची। पीडब्लूआई अनिल कुमार और टीआई ने भी मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच किए। देर शाम टीम जांच की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। 

————————————-

कहीं साजिश तो नहीं :  

पुलिस टीम और आरपीएफ, जीआरपी की गहन जांच पड़ताल से आस-पास के लोग तरह-तरफ की चर्चा कर रहे थे। लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि ट्रैक पर रखी गई साइकिल कहीं कोई साजिश तो नहीं थी। वैसे जांच टीम के मुताबिक जिस जगह ट्रैक पर साइिकल रखी गई थी, उसके दोनों तरफ काफी मकान बने हुए हैं। पगडंडी का रास्ता है। जिसके रास्ते लोग साइकिल और पैदल आते-जाते हैं। घटना का समय भी सुबह था। ऐसे में यह सारे तथ्य साजिश की ओर संकेत नहीं कर रहे है। जीआरपी बस्ती प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तक की जांच से स्पष्ट हो रहा है कि कोई मजदूर व्यक्ति ट्रैक पर साइकिल रख कर नित्य क्रिया कर रहा होगा। उसी दौरान ट्रेन गुजरने से साइकिल ट्रैक पर छोड़ कर घबड़ा कर भाग गया होगा। ऐसे संकेत घटना स्थल से पता चला रहा है। वैसे पता लगाया जा रहा है कि साइकिल किसकी थी। उसके बाद सही तथ्य उभर कर सामने आ जाएगा।

 ——————

जैसे ही सूचना मिली,वैसे ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस टीम के साथ ही आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ पांच टीम लगा दी गई ,कैमरा खंगाले जा रहा है लोग भी प्रकरण की तहकीकात कर रहे है। वैसे अभी तक पता नहीं चला कि साइकिल किसकी थी और कैसे ट्रैक पर पहुंची है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। 

सत्यजीत गुप्ता,

एसपी

Previous articleसमाचार प्रकाशित होने पर दलाल ने महिला का रुपया किया वापस।
Next articleकलवारी पुलिस व स्वाट टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here