निजी भूमि में जबरन नाली निकालने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन।
सहजनवा। गोरखपुर – सहजनवा तहसील क्षेत्र के लखनापार में एक मनबढ़ व्यक्ति द्वारा दूसरे की भूमि में जबरन नाली निकालने का प्रयास कर रहा है। जिसके विरोध में दर्जन की संख्या में महिलाओ ने विरोध में प्रदर्शन कर नाली निर्माण रुकाने की मांग किया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव का एक मनबढ़ जिसके मकान के अगल बगल सार्वजनिक नाली बनी हुई है। उसके द्वारा उसमे मिलाकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर रहा है। वह जबरन एक व्यक्ति के निजी भूमि में नाली का निर्माण कराना चाहता है। जिसका प्रशासन भी मदद करने में लगा है। प्रशासन से मांग है कि निजी भूमि में नाली निकालने के प्रयास को रोका जाय।
प्रदर्शन करने वालो में राजू,राजकपुर, अजय, सजन लाल,उर्मिला,मीना,सरोजा प्रेमलता,परमशिला,सौरभ,सविता,गूंजा, सन्नी,गीता,सोनम,वृजभान मौजूद थे।















