झंगहा मार्ग दुर्घटना में घायल।
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के बरही स्थित लैला मोड़ पर मंगलवार सुबह मार्ग दुर्घटना में अखिलभाग्य पी.जी कालेज रानापार के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए l परिजनों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के डीहघाट निवासी दिव्येंदु देव शर्मा सुबह मोटरसाइकिल से महाविद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे रास्ते में अभी वह बरही स्थित लैला मोड़ के पास पहुंचे थे उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उन्हें ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।















