साइबर क्राइम के संबंध में बच्चों को दी गई जानकारी
गोरखपुर। बस्ती जिले के छावनी थाने पर मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम में साइबर क्राइम जागरूकता एवं डिजिटल अरेस्टिंग के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई।
शांति देवी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल देवघर में मिशन शक्ति के आयोजित कार्यक्रम में तीन सौ बच्चों को डिजिटल अरेस्टिंग, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, वेबसाइट हैक, एटीएम डेबिट कार्ड फ्रॉड, ऑनलाइन सॉफ्ट आदि के संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि साइबर क्राइम होने पर साइबर हेल्प नंबर 1930 पर संपर्क करें। महिला संबंधी अपराध होने पर 1090, 1076 , 112 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय, कांस्टेबल राघवेंद्र दुबे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, विभूति शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
क्लिक कर देखें वडियो।













