दो माह से नेवास में हाईमास्ट खराब।

दो माह से नेवास में हाईमास्ट खराब।

गोरखपुर। पिपरौली। पिपरौली ब्लॉक के ग्राम नेवास में हाई मास्ट खराब है। शाम होते ही गांव में अंधेरा पसरा जाता है। इस से लोगों को परेशनी का सामना करना पड़ता है। अंधेरा का फायदा उठाकर चोर लोगों के घरों में हाथ साफ भी कर रहे हैं। इसके बावजूद खराब हाई मास्ट को सही नहीं कराया जा रहा है। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, ग्राम नेवास के प्राथमिक विद्यालय के बगल में एक हाईमास्ट लगा है। गांव वालों का कहना है कि यह हाईमास्ट अक्सर खराब रहता है। इस संबंध में पिपरौली एडीओ पंचायत अरविंद सिंह का कहना है कि हाईमास्ट खराब होने की सूचना मिली है। बारिश की वजह से ठीक नहीं कराया जा सका है। दो-चार दिन में हाईमास्ट ठीक करा दिया जाएगा।

Previous articleएनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान।
Next articleझंगहा मार्ग दुर्घटना में घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here