पिपरौली ब्लॉक में पशु आश्रय केंद्र नहीं, किसान परेशान
उत्तर प्रदेश गोरखपुर/पिपरौली। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विकास खंडों में एक एक पशु आश्रय केंद्र खुलना है, लेकिन पिपरौली ब्लॉक इस योजना से वंचित है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी फसल को छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं।
क्षेत्र के अशोक सिंह, सूरज सिंह,अजीत सिंह, जनार्दन, तीजू प्रजापति, राम सुमेर, बंटू शाही,
नंदलाल आदि का कहना है कि ब्लॉक में पशु आश्रय केंद्र नहीं होने से छुट्टा पशु किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि पिपरौली में छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ने का प्रमुख कारण है कि गीडा तथा आमी नदी छताई पुल वीरान रहता है। दूरदराज से पशुओं को लाकर यहां छोड़ देते हैं।
क्षेत्र के किसानों का यह भी कहना है कि धान की फसल का नर्सरी डालने का समय आ गया है छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी से बहुत बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। प्रशासन इस पर गंभीरता से लें वह हमारे फसलों की रक्षा हो सकती है।















