उत्तर प्रदेश बस्ती इन वादों को पूरा करने वालों के पक्ष में करेग मतदान
क्या बोले युवा जरा इने सुने
हमारा मतदान गड्ढा मुक्त सड़कों के विकास को लेकर के होगा शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक जगह जगह गड्ढे टूटी सड़कें आज भी बनी हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष इन सड़कों को देखकर दुरुस्त कराने की मनसा को हमारा मतदान होगा।
– रानू सिंह बस्ती
निर्माण के नाम सड़कें खोदकर छोड़ दी जाता हैं। जरा सी बारिश क्या हुई सब जगह कीचड़ हो गया। विकास की बात तो सभी प्रत्याशी करते हैं पर जमीन पर उतरने से कतराने लगते हैं परेशान जानता ही होती है।
– सुधांशु मिश्रा बस्ती
जाति न धर्म पर मतदान करेंगे प्रत्याशी के कर्म पर
बल्कि प्रत्याशियों के कर्म के आधार पर मतदान करेंगे। मतदान से पहले बारिश होने से जलभराव की समस्या भी उजागर हो गई। शहरवासी जलभराव की समस्या से अभी भी जूझ रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाला नगर पालिका अध्यक्ष को इस समस्या से वाकिफ हो और इसका समाधान वह निकाल सके।
– पंकज कुमार बस्ती
आम आदमी के पास मतदान का सबसे बड़ा अधिकार है। पूरे पांच साल का लेखा- जोखा जनता इस दिन तय करती है। स्वच्छ शहर के वादे को अभी पूरा करना बाकी है।
– संजय कुमार पाल
अपने शहर के विकास के लिए मैं इस बार वोट दूंगा। आने वाले नगर पालिका अध्यक्ष को शहर की परेशानियों का पता होना चाहिए ताकि वह जनता ही बेहतरी के लिए काम कर सके। भावी पालिका अध्यक्ष व सदस्य लोगों से समय समय पर संवाद की जरूरत है।
– अभिषेक पाण्डेय बस्ती
मेरे इलाके में सफाई को लेकर बहुत बेहतर काम नहीं हुआ है। सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, लू चलने पर आंखों में धूल उड़ता है और बारिश में कीचड़ से सड़कें सन जाती हैं। होने वाले नेता को इन सभी समस्याओं को स्वीकार कर समाधान निकालने की जरूरत है।
– सौरव श्रीवास्तव बस्ती
शहर की मूल समस्या जाम से निजात पाना है। आए दिन लोगों को रोज दो चार होना पड़ता है यहां अंडर पास बाईपास ना होने के कारण अधिक जाम लगा रहता है।
– रमेश मिश्रा बस्ती
बस्ती शहर के प्रमुख समस्याओं में पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ ना होने से हर वर्ग के लोग को कठिनाई का सामना करना रहा है इस बार इस समस्या के लिए निजात पाने के लिए मतदान करूंगा।
– अब्दुल बस्ती















