हमले में घायल महिला की मौत हत्या का केस दर्ज।

हमले में घायल महिला की मौत हत्या का केस दर्ज।

 

गोरखपुर। झंगहा। बदमाश के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला की मंगलवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट मौत का कारण बताया गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावर पर हत्या का केस दर्ज कर झंगहा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बसुही गांव के उपधौलिया टोले के रहने वाले सेवा प्रसाद की 32 वर्षीय बेटी ममता की शादी संतकबीरनगर जिले के भिउषा गांव निवासी बजरंगी से हुई है। तीन माह पहले पति मजदूरी करने बाहर चला गया, जिसके बाद तीन बच्चों के साथ ममता मायके चली आई। रविवार रात तीनों बच्चों संग ममता घर के बरामदे में सोई थी। 12 बजे पहुंचे बदमाश ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर ममता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो खून से लथपथ ममता बरामदे में फर्श पर पड़ी थी। घटना की जानकारी गीडा में रहकर मजदूरी करने वाले पिता सेवा प्रसाद के साथ ही झंगहा पुलिस को दी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में क भर्ती ममता ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया।

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव र ने बताया कि घटना से जुड़े सभी र पहलुओं की जांच चल रही है। जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी। 

Previous articleमरम्मत कर नदी के कटान को तत्परता के साथ रोका जाए_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
Next articleगोरखपुर: जूनियर डॉक्टरों ने मरीज व तीमारदारों को पीटने का आरोप लगाया है 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here