गोरखपुर: जूनियर डॉक्टरों ने मरीज व तीमारदारों को पीटने का आरोप लगाया है
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीजों और तीमारदार के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि बस्ती की सावित्री को सांप काटने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। इस दौरान किसी बात को लेकर जूनियर डॉक्टरों और मरीज के तीमारदारों के बीच कहासुनी हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि जेआर लोगों ने मिलकर परिजनों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मरीज को भी नहीं छोड़ा। उसके साथ उसके भाई और बहन की भी पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच तीमारदारों को बचाया।















