मरम्मत कर नदी के कटान को तत्परता के साथ रोका जाए_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

मरम्मत कर नदी के कटान को तत्परता के साथ रोका जाए_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट।

गोरखपुर। राप्ती नदी के जलस्तर घटने से कटान तेजी से बढ़ने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पहुंची मिर्जापुर कटान स्थल पर कटान रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी पर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

सदर तहसील अंतर्गत राप्ती नदी पर बने मलौनी बंधा मिर्जापुर पर नदी के कटान का निरीक्षण जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने राप्ती नदी के जलस्तर में घटाव से तेजी से कटान की सूचना मिलने पर मिर्जापुर में पहुंचकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान स्थल पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाए जिससे कटान को रोका जाए। नदी पर हो रहे कटान स्थल पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात कर मरम्मत व बचाव कार्य में तेजी लाने के लिये कहा।

Previous articleतुरैहा समाज ने शहीद अकलू तुरहा के 82 वीं शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धान्जलि अर्पित।
Next articleहमले में घायल महिला की मौत हत्या का केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here