कल से खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा।
संतकबीरनगर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 अगस्त से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले में 16.77 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जानी है। इनमें दो से पांच साल की आयु के 1.57 लाख, छह से 14 साल आयु के 4.53 लाख व 16 साल से अधिक आयु वर्ग के कुल 10.06 लाख लोग शामिल हैं। इसकी कार्ययोजना निर्धारित कर ली गई है। 44.4 लाख डीईसी की गोलियां स्वास्थ्य इकाइयों को वितरित की जा चुकी हैं। हर 1250 लाभार्थी पर दो औषधि उपचारक लगाए गए हैं। दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन अगर कहीं कोई ऐसी स्थिति आती है तो औषधि उपचारक पहुंचेंगे। अभियान में लगे लोगों को लॉजिस्टिक का वितरण भी किया गया है।















