नगर निगम कार्यकारिणी की 10 और बोर्ड की बैठक 13 अगस्त को होगी।

नगर निगम कार्यकारिणी की 10 और बोर्ड की बैठक 13 अगस्त को होगी।

गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक 10 अगस्त को होगी।

इसके बाद 13 को सदन की बैठक होगी। इसमें तय होगा कि कार्यकारिणी समिति के छह नए सदस्य कौन होंगे। 10 अगस्त की शाम चार बजे आयोजित होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव लॉटरी के जरिए तय करेंगे कि कौन से छह सदस्य कार्यकारिणी से बाहर होंगे। उनकी जगह छह नए सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके लिए 13 अगस्त को सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक आयोजित होगी। इसी दौरान नए सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा। कार्यकारिणी के लिए भाजपा की तरफ से पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, पवन त्रिपाठी, राजेश कुमार, बबलू गुप्ता उर्फ छ‌ट्ठी लाल के नाम की चर्चा है। वहीं सपा से जियाउल इस्लाम, चंद्रभान प्रजापति, अशोक यादव, रमेश यादव और शहाब अंसारी की चर्चा है। निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्यों में से 10 सदस्य भाजपा के हैं। इनमें रणंजय सिंह जुगनू, धर्मदेव चौहान, अजय राय, देवेंद्र गौड़ पिंटू, मनु जायसवाल, मनोज निषाद, अजय ओझा, रविंद्र सिंह सैंथवार, आनंद वर्धन सिंह और विश्वजीत त्रिपाठी शामिल हैं। सपा के दो सदस्य जुबेर अंसारी और विजेंद्र अग्रहरि हैं। विश्वजीत त्रिपाठी भी पहले समाजवादी पार्टी से ही कार्यकारिणी सदस्य थे, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक पहले ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। 

Previous articleसीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून व्यवस्था का की समीक्षा।
Next articleकल से खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here