मिड डे मील में गुड़ व चने की पट्टी भी।

मिड डे मील में गुड़ व चने की पट्टी भी।

संतकबीरनगर। मध्याह्न भोजन योजना में अब बच्चों को स्कूलों में पूरक पोषक तत्व दिए जाएंगे। प्रत्येक बृहस्पतिवार को गुड़ और चने की पट्टी भी दी जाएगी। इसके लिए शासन ने पांच रुपये प्रति बच्चा के हिसाब से बजट निर्धारित किया है। योजना नवंबर माह में प्रारंभ होगी और मार्च तक चलेगी।

परिषदीय स्कूल व सहायता प्राप्त विद्यालयों में पीएम पोषण मध्याह्न भोजन योजना के तहत मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाता है। अब शासन ने सप्ताह में एक दिन पूरक पोषक तत्व देने का प्रावधान किया है। इसके तहत विद्यालयों में नवंबर माह के प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले बच्चों को मूंगफली की चिक्की, गुड़, तिल और मूंगफली की पट्टी राम दाना का लड्डू या बाजरे का लड्डू को प्रति छात्र 20 ग्राम मात्रा में दिया जाएगा।

इसके अलावा 50 ग्राम भुने हुए चने का भी प्रावधान किया गया है। यदि बृहस्पतिवार को अवकाश है तो अगले दिन वितरित किया जाएगा। वैसे तो शासन ने बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया है, लेकिन जिले में सुविधानुसार डीएम कोई भी दिन निर्धारित कर सकते है।

Previous articleकल से खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा।
Next articleIPS तबादले-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here