गोरखनाथ मंदिर में जुटेंगे विश्वस्तरीय पहलवान।
गोरखपुर। नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में एक फिर कुश्ती प्रतियोगिता की परंपरा समृद्ध होगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विश्वस्तरीय 300 पहलवान जुटेंगे और अपने दमखम से कुश्ती के प्रशंसकों को रोमांचित करेंगे।
आठ व नौ अगस्त को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कुश्ती संघ की ओर से किया जाएगा। विजेता पहलवानों के बीच लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता के जरिये नए उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और वीर अभिमन्यु चुने जाएंगे।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में बताया कि गोरखनाथ मंदिर का भी इस परंपरा से गहरा जुड़ाव है। इसीलिए नाग पंचमी के अवसर पर हर वर्ष यहां कुश्ती प्रतियोगिता होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर नाग पंचमी पर होगी प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती हास्टलों, स्पोर्ट्स कॉलेजों आदि के नामचीन पहलवान आ चुके हैं। इनमें कुछ पहलवान विश्वस्तरीय प्रतियोगिता भी जीत चुके हैं।
उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा।
पहलवान दिनेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन आठ अगस्त को दोपहर 12:30 बजे होगा। समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन नौ अगस्त को अपराह्न तीन बजे होगा।
















