नगर निगम में भी नहीं दिखेंगी फाइलें, पेपरलेस होगा कामकाज।

नगर निगम में नहीं दिखेंगी फाइलें, पेपरलेस होगा कामकाज।

गोरखपुर। कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी और विकास भवन के साथ जल्द ही नगर निगम की कार्यप्रणाली भी बदल जाएगी। किसी भी पटल के टेबल से लेकर कर्मचारियों के हाथों तक में फाइलें नहीं दिखेंगी। एक अधिकारी या कर्मचारी के पास से दूसरे अधिकारी के पास फाइलें ऑनलाइन भेजी जाएंगी। महापौर, नगर आयुक्त समेत सभी अधिकारी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए संबंधित पत्रावली मेल के जरिए संबंधित कर्मचारियों के पास भेजेंगे। यानी पूरा नगर निगम कार्यालय पेपरलेस होगा। फाइल एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास मैनुअली नहीं बल्कि सीधे संबंधित अधिकारी के ई- ऑफिस पोर्टल पर फॉरवर्ड की जाएंगी।

Previous articleमैलानी में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास पोखरा को किया चिह्नित।
Next articleगोरखनाथ मंदिर में जुटेंगे विश्वस्तरीय पहलवान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here