सुगम एप से यात्रियों को मिलेगी बस की लोकेशन।
गोरखपुर। परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए सुगम
एप लांच करने की तैयारी में है। बस यात्री इस एप को मोबाइल में डाउनलोड कर घर बैठे ही बसों की लोकेशन देख सकते हैं। ट्रेन की तरह बस यात्री घर से बस आने के समय पर ही बस स्टेशन पर पहुंचेंगे, जिससे उनके समय की बचत भी होगी और बस स्टैंड पर बेवजह इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले परिवहन निगम तीन एप का प्रयोग अलग- अलग कार्य के लिए करता था। तीनों एप को मिलाकर सुगम एप बनाया गया है। खास बात यह है कि बीच रास्ते में अगर बस खराब हो जाती है तो ड्राइवर की ओर से शिकायत इसी एप के माध्यम से किया जा सकता है।















