सक्षम गोरक्ष प्रांत ने लगाया रक्तदान शिविर।
गोरखपुर । सक्षम गोरक्ष प्रांत के प्रमुख पवन के सहयोग से थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन बीआरडी मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में किया गया। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में सक्षम गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जो माता-पिता से बच्चों में आती है। कई शहरों में अलग से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को खून चढ़ाने की व्यवस्था हैइस अवसर पर करुणा भदानी, डॉ. मुकेश शुक्ला, अनुराधा, डॉ. बी के सिंह इत्यादि रहे।















