खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है पढ़े पूरा मामला।
उत्तर प्रदेश। खुर्जा जनता से माफी मांगो अन्यथा जूता निकालकर इतना मारेंगे कि भूल जाओगे। यह धमकी किसी अपराधी ने नहीं बल्कि भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने आवास विकास के अधिकारियों को दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के लोगों ने अधिकारियों पर भगवान का मंदिर तोड़ने और आस्था के साथ छेड़छाड़ करने आरोप लगाया था। जिसके बाद लोगों ने विधायक से शिकायत की तो विधायक अपनी मर्यादा ही भूल गईं।
आवास विकास के अधिकारियों ने लोगों की आस्था के साथ छेड़छाड़ की है। छैनी हथौड़े से मूर्ति को हटा दिया गया है, जो गलत है। इसलिए उनको फटकार लगाई थी। – मीनाक्षी सिंह, विधायक खुर्जा।
आवास विकास के अधिकारी ने पुलिस और प्रशासन को बिना सूचना के मंदिर को ध्वस्त करने चले गए थे। जहां पहले से जमीनी विवाद चल रहा है। लोगों की मांग पर मूर्ति पहले वाले स्थान पर लगवाई जा रही हैं। वहीं आवास विकास के अधिकारियों से जमीन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। – दुर्गेश सिंह, एसडीएम खुर्जा।
Post Views: 258















