सावन माह की तेरस पर धाम में रहेगी शिवभक्तों की भीड़।

सावन माह की तेरस पर धाम में रहेगी शिवभक्तों की भीड़।

संतकबीर नगर   हरिहरपुर। शुक्रवार को सावन महीने की तेरस तिथि पर तामेश्वरनाथ धाम में जिले भर से कांवड़िये शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ होगी।

पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सावन की तेरस तिथि पर कांवड़िया सरयू से जल लेकर शिव का जलाभिषेक करेंगे। रविवार की शाम ही कांवड़िया जल लेकर मंदिर परिसर में पहुंच जाएंगे। रात बारह बजे के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही शिव जलाभिषेक शुरू करेंगे। सावन की तेरस पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन भी सतर्क हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। गोस्वामी शशांक भारती ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। पूजा के लिए मंदिर आने वाले श्रद्धालु सावन मेले में खरीदारी भी करेंगे। सावन भर चलने वाले मेले में गृहस्थी और सौंदर्य प्रशासन के सामान की भी लोग खरीदारी करते हैं।

Previous articleएयरटेल की वाई-फाई सेवा का यूपी में 40 लाख नए घरों तक विस्तार
Next articleमैं नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा तो मुझे मठ में भी मिलती है : योगी जी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here