मैं नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा तो मुझे मठ में भी मिलती है : योगी जी।

मैं नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा तो मुझे मठ में भी मिलती है : योगी जी

गोरखपुर। लखनऊ । विधानसभा में विपक्ष द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को आईना दिखाया। उन्होंने खुद के राजनीति में आने का इरादा भी बताया। गोमती नगर पानी में युवती के साथ घटी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बहन, बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने ऐसा करने वाले अपराधियों के खिलाफ अपने कड़े तेवर का इजहार करते हुए कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, अगर मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो मठ में भी मिल जाती। हम तो व्यवस्था को बदलने आए हैं। जो गड़बड़ी करेगा अंजाम भुगतेगा।

कानून-व्यवस्था पर कहा, हम तो व्यवस्था बदलने आए हैं योगी जी 

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में अनूपुरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान सीएम ने सदन को बताया कि गोमती नगर में बारिश के पानी में युवती के साथ अभद्रता के मामले की पूरी जानकारी मेरे पास है। अपराध करने वाले लोगों की सूची मेरे पास है। उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए बताया कि इस मामले में पहले अपराधी का नाम पवन यादव और दूसरे अपराधी का नाम मोहम्मद अरबाज है। 

अपराधियों के लिए सद्भावना नहीं, बुलेट ट्रेन चलेगी योगी जी 

सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ये आपके सद्भावना वाले लोग हैं, हम इनके लिए सद्भावना ट्रेन नहीं चलाएंगे। इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी, अब आप चिंता मत करो। योगी ने कहा, महिला सुरक्षा हमारे लिए बड़ा मुद्दा है इसीलिए हमने हर एक बेटी बहन को आश्वस्त किया है। हमने लखनऊ की घटना को गंभीरता से लिया है।

Previous articleसावन माह की तेरस पर धाम में रहेगी शिवभक्तों की भीड़।
Next articleनिरीक्षण में गैरहाजिर मिले 45 शिक्षक : डीएम 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here