दरोगा की पिस्टल से चली गोली दरोगा घायल, सिपाही की मौत।

दरोगा की पिस्टल से चली गोली दरोगा घायल, सिपाही की मौत।

गभाना । अलीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुमेरपुर के पास गोकशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम में शामिल दरोगा के पिस्टल से चली गोली से खुद दरोगा जख्मी हो गया, जबकि एसओजी सिपाही की मौत हो गई।

यह घटनाक्रम बुधवार मध्य रात्रि उस समय हुआ जब एक दरोगा की पिस्टल कॉक करते समय लॉक हो गई। दूसरा दरोगा उसे दुरुस्त कर रहा था, तभी गोली चल गई। घायल दरोगा को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के अनुसार, गभाना क्षेत्र में 8/9 जुलाई की रात सुमेरपुर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में पुलिस गोकशों को तलाश रही थी। गांधीपार्क थाने में तैनात दरोगा राजीव को मुखबिर से बुधवार रात गोकशों के उसी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर गभाना गजेंद्र सिंह, उनके थाने की टीम, एसओजी प्रभारी संदीप टीम व गांधीपार्क थाने के दरोगा राजीव कुमार व मुखबिर देर रात गभाना पहुंचे। 

Previous articleमानवता की मिसाल पेश की सदर तहसील प्रशासन रिलीफ ट्रेन में गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को खिलाया खाना।
Next articleराज्य सूचना आयुक्त भैया वीरेंद्र सिंह “वत्स” ने मेधावी छात्रा का किया सम्मान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here