राज्य सूचना आयुक्त भैया वीरेंद्र सिंह “वत्स” ने मेधावी छात्रा का किया सम्मान।
गोरखपुर/सुल्तानपुर
राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने अपने पैतृक गांव में मेधावी छात्रा आकांक्षा को टैबलेट और राधा-कृष्ण प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
मेधावी आकांक्षा रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर की छात्रा है। उसने हाई स्कूल की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
श्री वत्स ने इस अवसर पर कहा कि मेधावी बच्चों का सम्मान होने से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर कादीपुर के उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद यादव, थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह, समाजसेवी विजय सिंह, राम बरन महाविद्यालय के प्रशासक संजय सिंह, जितेन्द्र सिंह ‘पप्पू’ ग्राम प्रधान शिव प्रकाश सिंह, पत्रकार अम्बरीश मिश्र, दीपक सिंह, कृष्ण कुमार चौबे, देवेंद्र उपाध्याय, भाजपा नेता आलोक सिंह मनोज सिंह, राकेश कुमार, हर्ष, उमेश, देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। आकांक्षा के पिता सुरेश कुमार ने वत्स के प्रति आभार जताया तो छात्रा उपहार पाकर खुश हो उठी।















