गोलघर में पैदल गश्त कर पुलिस के आला अफसरों ने परखी यातायात और पार्किंग व्यवस्था एडीजी राम कुमार, डीआईजी एस. चन्नप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया निरीक्षण, जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने के दिए निर्देश

गोलघर में पैदल गश्त कर पुलिस के आला अफसरों ने परखी यातायात और पार्किंग व्यवस्था

एडीजी राम कुमार, डीआईजी एस. चन्नप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया निरीक्षण, जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक और भीड़भाड़ वाले इलाके गोलघर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंगलवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने पैदल गश्त कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन राम कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने गोलघर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर लगने वाले जाम, वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोलघर की प्रमुख सड़कों और व्यस्त स्थानों पर पैदल भ्रमण कर यातायात संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सड़क किनारे और निर्धारित पार्किंग स्थलों के आसपास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव की भी जानकारी ली।

सड़क पर बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों ने यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि गोलघर में अनावश्यक जाम की स्थिति किसी भी हाल में उत्पन्न न होने दी जाए। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाए। सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल राहगीरों तथा वाहन चालकों को होने वाली परेशानी का भी प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने कहा कि गोलघर जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का व्यवस्थित रहना बेहद जरूरी है। यहां खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस की जिम्मेदारी है कि वाहन चालकों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आवागमन में परेशानी न हो।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार क्षेत्र में यातायात संचालन, पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील, पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश धुनावता, पुलिस अधीक्षक यातायात अमित श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा एडीजी राम कुमार, डीआईजी एस. चन्नप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने एमपी इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Next articleधनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क, मूर्ति आयोजकों के साथ की बैठक एसपी सिटी निमिष पाटील ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here