मानवता की मिसाल पेश की सदर तहसील प्रशासन रिलीफ ट्रेन में गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को खिलाया खाना।

मानवता की मिसाल पेश की सदर तहसील प्रशासन रिलीफ ट्रेन में गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को खिलाया खाना।

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में बैठे यात्री देर रात्रि रिलीफ ट्रेन से पहुंचे गोरखपुर स्टेशन सदर तहसीलदार के नेतृत्व में यात्रियों को कराया भोजन

 

गोरखपुर । डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 15904 मोतीगंज के पास पटरी से उतर गई थी चार यात्रियों की मौत हुई थी 20 यात्री घायल हुए थे गोरखपुर रेल प्रशासन यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रिलीफ ट्रेन गोरखपुर से भेजी थी उन यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो मेडिकल टीम व अन्य अधिकारी ट्रेन से रवाना हुए थे उनको मोतीगंज से गोरखपुर आने में कोई परेशानी ना हो खाने पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा किया गया था सदर तहसील प्रशासन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी 

 सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर पहुंचने पर यात्रियों को खाने पानी पीने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई थी अधिकारी रिलीज ट्रेन देर रात पहुंचने के बाद स्वयं मौजूद रहकर यात्रियों को खाने पीने की व्यवस्था अपने हाथों से देकर पुनीत कार्य किया।

बता दें कि गोंडा जिले में गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 ट्रेन के कई डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये थे इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गए थे घटना के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगीआदित्यनाथ ने तत्काल राहत और बचाव के आदेश दे दिए थे दुर्घटना का शिकार हुई चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के लोको पायलट ने जो बात बताई है, उससे इस बात की आशंका भी बढ़ जाती है कि क्या ये कोई एक्सीडेंट था या कोई बड़ी साजिश?

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने बताया कि उसने एक्सीडेंट के पहले धमाके की तेज आवाज सुनी थी. इसके बाद हादसे की गंभीरता बढ़ जाती है. इस दुर्घटना की जांच उत्तर प्रदेश ATS की टीम करेगी. ATS की टीम आज ही हादसे की साइट पर पहुंच रही है। देर रात्रि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रिलीफ ट्रेन में यात्रियों को खाना खिलाने के दौरान नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन कानूनगो लेखपाल गण मौजूद रहे।

Previous articleजिम्मेदारों की अनदेखी तटबंध के लिए बढ़ा खतरा।
Next articleदरोगा की पिस्टल से चली गोली दरोगा घायल, सिपाही की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here