रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर दे रहा जान से मारने की धमकी।

रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर दे रहा जान से मारने की धमकी।

गोरखपुर!सहजनवा।

गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा में स्थित एक स्क्रैप व्यापारी से एक हिस्ट्रीशीटर रंगदारी मांग रहा है नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी से शिकायत कर व्यापारी ने न्याय की गुहार लगाई है। 

 बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी कमलेश गुप्ता स्क्रैप के व्यापारी हैं और गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा चौराहा पर दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि बेलीपार थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर आए दिन रंगदारी मांगता है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का आरोप है कि पिछले वर्ष दुकान में आरोपित ने तोड़फोड़ किया, जिसका केस दर्ज हुआ लेकिन विवेचना में धाराएं हटा दी गई। आरोप है कि 16 जुलाई की सुबह दुकान पर आकर रंगदारी मांगने लगा और विरोध करने पर गाली देते जान से मारने की धमकी दिया। 

इस संबंध में सीओ गीडा अनुराग सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है।

Previous articleमेड काटने का विरोध करने पर मनबढ़ो ने घर में घुसकर पीटा पांच लोग घायल।
Next articleजिम्मेदारों की अनदेखी तटबंध के लिए बढ़ा खतरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here