जिम्मेदारों की अनदेखी तटबंध के लिए बढ़ा खतरा।

जिम्मेदारों की अनदेखी तटबंध के लिए बढ़ा खतरा ।

बोक्टा बरवार बंध का मामला

गोरखपुर।सहजनवा।

बोल्डर पिचिंग व सुंदरीकरण कार्य के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी करदाई एजेंसियों द्वारा 5 मी चौड़े तटबंध के टाप को कर दिया चार मीटर कर दिया गया ।

बता दे की सहजनवा तहसील के राप्ती नदी के दाहिने तट पर बने बोक्टा बरवार बांध से गीडा और तहसील की बाढ़ से सुरक्षा होती है। सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड दो के बांध में किमी 882.5 से किमी 9.300 तक 6.21 करोड़ की लागत बोल्डर पिचिंग एवं कालेसर जीरो पॉइंट से नौसढ़ तक सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। नियमों के तहत बांध के टाप की चौड़ाई कम से कम पांच मीटर तक होनी चाहिए। सुंदरीकरण के दौरान बाहर से मिट्टी लाकर स्लोप देना है। लेकिन यहां पर कार्यदाई संस्था बांध की मिट्टी को काट स्लोप बना दी, जिससे बांध के ऊपरी हिस्से की चौड़ाई पांच मीटर की जगह चार मीटर ही रह गई है। बांध अभी भी उन स्थानों पर पांच मीटर चौड़ा है, जहां पर सुंदरीकरण के कार्य नहीं किए गए है। सिंचाई विभाग की तरफ से समझौते में कार्यदाई संस्था को मिट्टी और उसके ढुलाई का भी चार्ज देती है। बांध को काट कर पतला कर दिए जाने से बेहद कमजोर हो गया है और बाढ़ के पानी का दबाव पड़ा तो झेलना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा कटिंग बोल्डर की जगह अधिकांश ब्लास्टिंग बोल्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत पर रिपोर्ट मांगी गई है। चौड़ाई कम मिली तो कार्यदाई संस्था व विभाग के जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleरंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर दे रहा जान से मारने की धमकी।
Next articleमानवता की मिसाल पेश की सदर तहसील प्रशासन रिलीफ ट्रेन में गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को खिलाया खाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here