मेड काटने का विरोध करने पर मनबढ़ो ने घर में घुसकर पीटा पांच लोग घायल।
गोरखपुर।सहजनवा।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के
गीडा थाना अंतर्गत गहासाड में बुधवार को सुबह 6 बजे के करीब मेड काटने का विरोध करने पर मनबढ़ो ने पीड़ित के घर में घुसकर पीट दिया।
जिसमे पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित न आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से बेलाउती देवी पत्नी नंद गोपाल और प्रदुम्मन के बीच मंगलवार की शाम में मेड काटने को लेकर विवाद हुआ था। रात्रि में मामला शांत हो गया था। सुबह 6 बजे प्रद्युम्मन सिंह का पक्ष फिर मेड काट रहा था। जिसका पहला पक्ष ने विरोध किया तो मनबढ़ लाठी डंडा और कुदाल से लैस होकर घर पर चढ़ और घर घुसकर जो भी परिजन मिला उसे पीटकर घायल कर दिया। घायलों में विंदा देवी पुत्री स्व नंद गोपाल सिंह,22 वर्ष,सत्यभामा सिंह 25 वर्ष,शिवम सिंह 22 वर्ष, बेलाउती देवी 60 वर्ष,पवन कुमार सिंह 20 वर्ष है। घायलों का इलाज सीएचसी सहजनवा में चल रहा था। जिसमे सत्यभामा, बेलाऊती देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज पिपरौली रूपेश पाल ने बताया की सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।















