सूर्या और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शुरू हुई कक्षाएं
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद और
एस आर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर का नए शैक्षणिक सत्र का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कक्षाओं का संचालन शुरू कराया गया। नामांकन करा चुके बच्चो का भव्य रूप से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी राकेश चौबे ने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्ता परख शिक्षा के लिए कटिबद्व है। भरोसा दिलाया कि स्कूल पूर्व की भांति बच्चो के सर्वांगीण विकास की दिशा में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करेगा। योग्य शिक्षकों की टीम द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। समय- समय पर बच्चो की बौद्विक क्षमता निखरने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि सूर्या स्कूल में कक्षाएं शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रवेश के लिए जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी।
इस मौके पर सविता चतुर्वेदी, वेद प्रकाश पाण्डेय, डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पाण्डेय, प्राचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, हरिशचंद्र यादव, कृष्णा मणि मिश्र, एसएन शुक्ल, वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रेमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।















