इंडो अमेरिकन हास्पिटल में शुरू हुआ न्यूरो का इलाज।

इंडो अमेरिकन हास्पिटल में शुरू हुआ न्यूरो का इलाज

 

संतकबीरनगर। इंडो अमेरिकन हास्पिटल टेमा में न्यूरो का इलाज शुरू हो गया है। इसके लिए स्पेशलिस्ट चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे है। मरीज भी अस्पताल में पहुंच कर फ्री रजिस्ट्रेशन कराकर इलाज करा रहे है।
न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ अग्रज मिश्रा ने बताया कि आज कल माइग्रेन की समस्या बहुत ही बढ़ गई है, अभी इसका कारण तनाव, दिनचर्या का पालन न करना, खान-पान में बदलाव, ज्यादा शोर होना आदि है। यह महिलाओं में तीन गुना ज्यादा होते हैं। ये जब होता है तो एक तरफ का डर उठना या डर के साथ उल्टी होना या चिढ़चिढ़ापन होना कॉमन है। इसके साथ ही कमर दर्द की समस्या अब भी बढ़ रही है, क्योंकि लोगों का गाड़ियों से चलना दो पहिया वाहन चलाने से बढ़ गया है। इसका इलाज दवा से किया जा सकता है। इसके साथ ही नियमित व्यायाम करें। नहीं तो पीठ दर्दऔर अन्य परेशानी आ जाएगी और आपरेशन ही विकल्प है। इस दौरान मरीज श्याम बिहारी, जयंती, मन्नौवर, सलीम ने परामर्श लिया और दवा ली। इस अवसर पर इरफान खान, इमरान, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।

Previous articleसूर्या और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शुरू हुई कक्षाएं।
Next articleअधिवक्ताओं ने डीएम से किया मुलाकात, पहले बनाया जाएगा अधिवक्ताओं का चैंबर तब गिराया जाएगा पुरानी बिल्डिंग_ केके तिवारी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here