वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देख मंत्रमुग्ध हुए लोग।।  विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त बच्चे हुए पुरस्कृत।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देख मंत्रमुग्ध हुए लोग।।

 विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त बच्चे हुए पुरस्कृत।

संत कबीर नगर।

 शिक्षा क्षेत्र पौली के रामनरेश बुद्धि सागर पब्लिक कान्वेंट आदर्श इण्टर कालेज उदहा  के प्रांगण में शुक्रवार को  वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रामउजागिर दुबे ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर  पुष्प अर्पित करते हुए दीपप्रज्वलित कर के  किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। जिससे देश की दशा एवं दिशा तय होती है।  प्रतिभावान व होनहार बच्चे ही समाज मे अपनी चमक बिखेरते हैं।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर  सांसद ई प्रबीण निषाद राममिलन यादव, राजन पाण्डेय, राहुल यादव उर्फ बादल,आलोक दुबे , प्रवीण कुमार दुबे , अमित कुमार दुबे, अंशुमान सिंह,विजय सिंह,शिव राम चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, बब्लू जायसवाल,प्रतिभागी बच्चो सहित अध्यापक स्टाफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous articleबेहतर अंक पाने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित।
Next articleशिक्षक अभिभावक सम्मेलन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल – एसआर इंटनेशनल एकेडमी नाथनगर पर वितरित हुआ रिपोर्ट कार्ड ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here