शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल – एसआर इंटनेशनल एकेडमी नाथनगर पर वितरित हुआ रिपोर्ट कार्ड ।

शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल – एसआर इंटनेशनल एकेडमी नाथनगर पर वितरित हुआ रिपोर्ट कार्ड 

संत कबीर नगर।धनघटा। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर पर शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान अभिभावकों ने पाल्यो के रिपोर्ट कार्ड का मूल्यांकन किया। अभिभावक से सीधे संवाद करके उनसे सुझाव भी लिया गया। उत्कृष्ट अंक मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे थे।

विद्यालय पर सुबह से ही बच्चे अभिभावकों के साथ पहुंच गए। मुख्य अतिथि सूर्या स्कूल के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर विद्यालय के एमडी राकेश चौबे ने सबसे पहले मां सरस्वती एवं संस्थापक सूर्य नारायण के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों का मार्गदर्शन बच्चो की जीवन शैली पर काफी हद तक प्रभावित करता है। अधिक अंक अर्जित करने के लिए जब तक बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना नही होगी। तब तक वे आगे नहीं बढ़ सकते है। बच्चे भवन की नींव की तरह होते है। इन्हें शिक्षा के प्रति जितना मजबूत किया जाएगा। उतना ही वे राष्ट्र के प्रति गंभीर होंगे। इस मौके पर वेद प्रकाश पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी, वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, रविन्द्र यादव, कृष्णा नंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

Previous articleवार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देख मंत्रमुग्ध हुए लोग।।  विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त बच्चे हुए पुरस्कृत।
Next articleरिपोर्ट कार्ड पाकर खुशी से उछल पड़े बच्चे… मेधावियों को मिला शील्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here