प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 125 विद्यार्थी
संतकबीरनगर। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में नए सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए प्रथम प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। जिसमें कक्षा प्लेवे से लेकर कक्षा नौवी एवं 11वीं तक के लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच मार्च को घोषित किया जाएगा।
प्रबंधक डाॅ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि विद्यार्थी को आदर्श मनुष्य बनने के लिए गुणवत्तापरख शिक्षा की आवश्यकता होती है और शिक्षा की महत्वता की सुगंध एक सुसंस्कृत समाज निर्मित करती है। नए सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा की आवश्यकता हर एक व्यक्ति को होती है और विद्यार्थी की प्रारंभिक शिक्षा अच्छी हो तो उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार सकता है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एक साकारात्मक एवं सृजनात्मक माहौल देने का प्रयास किया जाएगा ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। परीक्षा का परिणाम पांच मार्च को घोषित होगा।















