आडियो विजुअल लाइव फाउंडेशन क्लास के बारे में दी गई जानकारी
बस्ती/रुधौली: नगर पंचायत के सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में अब नए सत्र में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ आईआईटी/आईआईएम/एनईईटी के बारे में भी लाइव फाउंडेशन क्लास के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। रविवार को स्पीड लैब के संस्थापक विवेक वार्ष्णेय द्वारा बच्चों का कैरियर काउंसलिंग किया गया और अभिभावको को लाइव फाउंडेशन क्लास के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
कंपनी की ओर से आए अहमद अली ने बताया कि वीडियो क्लास के माध्यम से बड़े शहरों के एक्सपर्ट बच्चों को ऑनलाइन विजुअल क्लास के माध्यम से पढ़ाएंगे तथा उनके प्रश्नों के उत्तर देंगे और क्लास में मौजूद स्थानीय शिक्षक उनके द्वारा बताए गए तथ्यों को और आसान तरीके से समझाएंगे। विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की व्यवस्था होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बड़े शहरों के स्तर की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी, जिसके लिए विद्यालय पिछले लगभग चार वर्षों से प्रयासरत था। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज त्रिपाठी, अंशू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रुधौली के सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में लाइव फाउंडेशन क्लास के बारे अभिभवकों को जानकारी देते विशेषज्ञ।















