सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन 11 दिन में मुख्यमंत्री ने रामनगरी का किया तीसरा दौरा

 

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

11 दिन में मुख्यमंत्री ने रामनगरी का किया तीसरा दौरा

अयोध्या, 19 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। महज तीन बाद रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसे में सीएम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली।

रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। यहां उन्होंने संतों-महंतों से भी हालचाल जाना। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी। दर्शन-पूजन के दौरान काबीना व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Previous articleसहायक आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी के ट्रांसफर
Next articleप्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चतुर्वेदी परिवार के गांव भिटहा आयोजित होगा सुंदरकांड और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम – पूरे परिवार के साथ जिले के चर्चित समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी प्रभु श्री राम की आरती के बाद करेंगे प्रसाद का वितरण.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here