त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, घुड़सवार दस्ते के साथ एसपी सिटी ने की गश्त गोलघर से घंटाघर तक सुरक्षा व्यवस्था परखी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, घुड़सवार दस्ते के साथ एसपी सिटी ने की गश्त

गोलघर से घंटाघर तक सुरक्षा व्यवस्था परखी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

गोरखपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए एसपी सिटी निमिष पाटील ने गुरुवार को घुड़सवार पुलिस के साथ गोलघर, बेतियाहाता, घंटाघर, नखास और बक्शीपुर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी ने संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। साथ ही आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सुरक्षा का भरोसा कायम रखने पर जोर दिया।

इस दौरान एएसपी/सीओ कैंट अरुण कुमार एस, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous articleसलोन उपचुनाव की मतगणना का डीएम ने किया निरीक्षण निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था परखी
Next articleसाइबर ठगी के छह हजार रुपये चार दिन में वापस कराए सिविल स्कोर बढ़ाने के नाम पर ठगी, राजघाट पुलिस की साइबर सेल ने की कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here