निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम डीएम अनुज मलिक ने परियोजनाओं की समीक्षा कर समयसीमा में काम पूरा कराने के दिए निर्देश विभागाध्यक्ष नियमित करें निरीक्षण, पूर्ण परियोजनाएं संबंधित विभागों को करें हस्तांतरित

निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम

डीएम अनुज मलिक ने परियोजनाओं की समीक्षा कर समयसीमा में काम पूरा कराने के दिए निर्देश

विभागाध्यक्ष नियमित करें निरीक्षण, पूर्ण परियोजनाएं संबंधित विभागों को करें हस्तांतरित

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवं परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि उनके विभाग से संबंधित परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण करें और निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते रहें। कार्यदायी संस्था की ओर से देरी, गुणवत्ता में कमी या किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर तत्काल जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

समयसीमा में पूरा करें निर्माण कार्य

डीएम ने परियोजनावार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध हो चुकी है, उनका निर्माण निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। सभी कार्यदायी संस्थाएं और संबंधित विभाग निर्माण कार्यों की प्रगति सीएमआईएस पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पूरी हो चुकी परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया समय से पूरी की जाए, ताकि उनका उपयोग शुरू हो सके। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous articleमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दोनों दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
Next articleविंध्य कॉरिडोर से सुगम हुए मां के दर्शन : योगी जी  मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, निर्माणाधीन गंगा घाटों का लिया जायजा जनसभा में बोले—विंध्याचल मंडल में दो मेडिकल कॉलेज और दो राज्य विश्वविद्यालय संचालित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here