साइबर ठगी के छह हजार रुपये चार दिन में वापस कराए सिविल स्कोर बढ़ाने के नाम पर ठगी, राजघाट पुलिस की साइबर सेल ने की कार्रवाई

साइबर ठगी के छह हजार रुपये चार दिन में वापस कराए

सिविल स्कोर बढ़ाने के नाम पर ठगी, राजघाट पुलिस की साइबर सेल ने की कार्रवाई

गोरखपुर। सिविल स्कोर बढ़ाने का झांसा देकर पीड़िता के खाते से निकाले गए छह हजार रुपये राजघाट पुलिस की साइबर सेल ने चार दिन के भीतर वापस करा दिए। रकम मिलने पर पीड़िता ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद पीड़िता के खाते से छह हजार रुपये निकल गए थे। इसके बाद उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने संबंधित बैंक से समन्वय कर पूरी धनराशि वापस कराई।

कार्रवाई थानाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में हुई। टीम में साइबर नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक वैभव विश्वकर्मा और महिला उपनिरीक्षक निशी श्रीवास्तव शामिल रहीं।

पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Previous articleत्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, घुड़सवार दस्ते के साथ एसपी सिटी ने की गश्त गोलघर से घंटाघर तक सुरक्षा व्यवस्था परखी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
Next articleजनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं अनएकेडमी कोचिंग में पाठ्यक्रम अधूरा छोड़ने की शिकायत, छात्रवृत्ति मामले में स्पष्टीकरण तलब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here