सलोन उपचुनाव की मतगणना का डीएम ने किया निरीक्षण निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था परखी

सलोन उपचुनाव की मतगणना का डीएम ने किया निरीक्षण

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था परखी

रायबरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के दौरान सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान सीडीओ अंजुलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एएसपी पवन गौतम और एसडीएम सलोन अंकित कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleदो घंटे में लापता बच्ची को गोरखनाथ पुलिस ने खोजा छह वर्षीय बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा, मिशन शक्ति के तहत त्वरित कार्रवाई
Next articleत्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, घुड़सवार दस्ते के साथ एसपी सिटी ने की गश्त गोलघर से घंटाघर तक सुरक्षा व्यवस्था परखी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here