विंध्य कॉरिडोर से सुगम हुए मां के दर्शन : योगी जी  मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, निर्माणाधीन गंगा घाटों का लिया जायजा जनसभा में बोले—विंध्याचल मंडल में दो मेडिकल कॉलेज और दो राज्य विश्वविद्यालय संचालित

विंध्य कॉरिडोर से सुगम हुए मां के दर्शन : योगी जी 

मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, निर्माणाधीन गंगा घाटों का लिया जायजा

जनसभा में बोले—विंध्याचल मंडल में दो मेडिकल कॉलेज और दो राज्य विश्वविद्यालय संचालित

मीरजापुर, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पक्का घाट पर गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए।

कालीखोह मोड़ पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को दर्शन में बड़ी सुविधा मिली है। धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि विंध्याचल मंडल में दो मेडिकल कॉलेज और दो राज्य विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिससे युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की योजना के तहत 62 लाख टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, 15 लाख शिक्षकों को परिवार सहित प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री आशीष पटेल ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया।

इस दौरान मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleनिर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम डीएम अनुज मलिक ने परियोजनाओं की समीक्षा कर समयसीमा में काम पूरा कराने के दिए निर्देश विभागाध्यक्ष नियमित करें निरीक्षण, पूर्ण परियोजनाएं संबंधित विभागों को करें हस्तांतरित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here