सलोन उपचुनाव की मतगणना का डीएम ने किया निरीक्षण
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था परखी
रायबरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के दौरान सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान सीडीओ अंजुलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एएसपी पवन गौतम और एसडीएम सलोन अंकित कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।















