कोषाध्यक्ष पद पर नीतू गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर नीतू गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने दोपहर करीब दो बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की अंतिम समय सीमा तीन बजे तक निर्धारित थी, लेकिन इस दौरान उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
नीतू गुप्ता टैक्स बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पतंजलि अग्रहरि की पत्नी हैं। हालांकि, निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।















