यूपी में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले, पांच जिलों के एसपी हटाए गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर कई जिलों की पुलिस कमान में बदलाव किया है। जौनपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और मऊ के एसपी हटाए गए हैं, जबकि बस्ती, बलिया, गाजीपुर, जालौन और आजमगढ़ में एसएसपी/एसपी स्तर पर नई तैनाती की गई है।
डीजीपी के स्टाफ ऑफिसर द्वितीय पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का एसपी बनाया गया है। लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, एडीजी ट्रैफिक ए. सतीश गणेश से एडीजी क्राइम का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। एडीजी तकनीकी सेवाएं भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी क्राइम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ में एसपी मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी और मथुरा के एसपी सुरेश चंद्र रावत को जालौन का एसपी बनाया गया है।
इसके अलावा जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह, बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय, मुजफ्फरनगर के एसपी संजय कुमार, हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और मऊ के एसपी कमलेश बहादुर को हटाया गया है। बागपत के एसपी सूरज कुमार को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है।















